{"_id":"670aaa76cbf93ed6ea093182","slug":"the-body-could-not-be-identified-police-is-waiting-for-the-post-mortem-report-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-131875-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नहीं हुई शव की पहचान, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नहीं हुई शव की पहचान, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पुलिस गंगनहर से बरामद पुरुष के शव की पहचान कराने में जुटी है। काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
शुक्रवार दोपहर के समय मंसूरपुर क्षेत्र के सराय पुल की ओर से दो शव पानी में बहते हुए आ रहे थे, जिसमें एक शव महिला तथा दूसरा शव पुरुष का था। जो अलकनंदा नहर पुल से रतनपुरी सठेड़ी पुल की तरफ चले गए थे। जबकि कुछ देर बाद बहकर आया तीसरा शव खलासी गंगनहर पुल में अटक गया था।
राहगीर की सूचना पर पहुंची खतौली पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया था। जो काफी समय तक पानी में रहने के कारण फूल चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव फूल चुका था। जिस कारण शरीर पर चोट आदि के निशानों का पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। काफी प्रयासों के बावजूद पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया है। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास थानों में शव के फोटो भेजे गए हैं।