फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The bloom face Medhavion

मेधावियों के खिले चेहरे

Fri, 01 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The bloom face Medhavion
The bloom face Medhavion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में गुरुवार को विभिन्न स्कूलों में छात्रों को परीक्षाफल वितरित किया गया। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालयों में आयोजित समारोह में अभिभावक भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि जीवन में ऊंचाइयां छूने के लिए मेहनत करें। कक्षा में छह मे निधि, कक्षा सात में शांतनु वर्मा, कक्षा आठ में देवांशी को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


प्रबंधक विजय टंडन, अध्यक्ष श्यामलाल ने छात्रों को बधाई दी। संचालन रामगोपाल शर्मा ने किया।  दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के हर्ष बंसल को सर्वोच्च स्थान मिला। सीनियर विंग में विदित शर्मा को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीवान सिंह इंटर कॉलेज तितावी में वार्षिक परीक्षाफल में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक विपिन कुमार, प्रधानाचार्य तरसपाल सिंह ने पुरस्कार वितरित किए।

कक्षा 11 में अनुज, कक्षा नौ में दीपक पुंडीर, कक्षा छह में उज्जवल, कक्षा सात में अनुज कुमार और कक्षा आठ में पंकज कुमार ने प्रथम स्थान पाया। पुरुषार्थी कन्या पाठशाला में प्रबंधक देवेंद्र अरोरा, विनोद खेड़ा ने मेधावियों को सम्मानित किया।

पायल करिष्मा, आंचल, प्रिया, मनीषा, वंदना, नेहा, अन्नु, निशु, पुजा, ज्योति आदि को पुरस्कृत किया गया। संचालन रेनू जैन ने किया। एमबीडीआर जूनियर हाई स्कूल रामपुरी के मेधावी छात्रों को डॉ विपिन कुमार ने सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य आलोक शर्मा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राहत, अभिपंख, आर्यन, अंकिता, निशिका, प्रिंस, कहकशा, खुशी, लवी, भावना आदि को सम्मानित किया गया। 

डॉ शिवराज सिंह इंटर कॉलेज रामपुरी में मेधावी छात्र विवेक कुमार, अभिषेक, आकिब को सम्मानित किया गया। अमरपाल, सतीश सैनी, प्रमोद कुमार आदि का सहयोग रहा। गांधी कालोनी के जानकी सरस्वती शिशु मंदिर मं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ।

बनारसी लाल, विकास ने मेधावियों को सम्मानित किया। मनप्रीत, माणिक, रिया, सिमरन, मिस्बाह, दिव्यांश, तेजस, उर्वशी, पारस, दीपांशु, अलिशा, राधिका, भव्य, वंश पुरस्कृत हुए। प्रधानाचार्य भुजेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। एसएसके कॉन्वेंट स्कूल गांधी कालोनी में कक्षा आठ तक का वार्षिक फल वितरित किया गया।

स्कूल की सोफिया, गौरी, वंश कुमार, वंशिका, आयुष, हर्ष जैन, फातिमा, अतिया, इंशा रजा आदि को पुरस्कृत किया गया।  मदर इंडिया इंटर कॉलेज में मेधावी साक्षी, माणिक, प्रिंशी, राहुल, दीपिका, आंचल, मनीष कुमार, कुणाल कुमार, सौरभ सैनी, पंकज कुमार को पुरस्कृत किया गया। 

प्रधानाचार्य प्रदीप पुंडीर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। गोल्डन हार्ट एकेडमी पुरबालियान में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रिहाना, अनुज कुमार, सावेज, दिव्यांशी, नैतिक, शौर्य, वैभव, अनुष्का, समीक्षा, खुशी आदि को पुरस्कृत किया गया।

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नईमंडी में प्रबंधक बाल बहादुर ने दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्या सुनीता गौड ने रिजल्ट बताया। सीनियर वर्ग में मुस्कान और जूनियर वर्ग में कृतिका अरोरा ने प्रथम स्थान पाया।


डॉ अशोक शर्मा, मधु मित्तल, गंगा प्रसाद, रविंद्र कुमार, जयप्रकाश गर्ग, अरुण खंडेलवाल ने विचार रखे। प्राथमिक विद्यालय नया गांव जडौदा में विद्यालय महोत्सव का आयोजन हुआ। समिति अध्यक्ष कमलेश ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक रईसुदीन राना, गीता रानी, मंजु कुमारी, शबाना रानी, फर्रुख हसन, हरवीरी, सुशीला का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed