{"_id":"58b5c8f04f1c1b0574830b43","slug":"the-bku-activists-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर गया भाकियू का जत्था, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर गया भाकियू का जत्था, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कानपुर रवाना होते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में जिले के किसानों का एक जत्था कानपुर के लिए रवाना हो गया है। कालका पैसेंजर से किसान मेरठ पहुंचे, जहां से संगम द्वारा कानपुर के लिए कूच किया। भाकियू कानपुर में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देगी।
भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि कानपुर में मुआवजे के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। दो किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान कानपुर के अफसरों का घेराव करेंगे। हमारी मांग किसानों को उनकी जमीन का मुआजवा दिलाना, उनके ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने की है।
गिरफ्तार किसानों को रिहा कराया जाएगा। कूच करने वालों में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, विकास शर्मा, धीरज लाटियान आदि शामिल हैं। उधर, खतौली में भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
अहलावत ने कहा कि कानपुर में भूमि अधिग्रहण को लेकर आंदोलन कर रहे भाकियू के कानपुर जिलाध्यक्ष निरंजन राजपूत और अन्य किसानों के साथ प्रशासन द्वारा अभद्रता करने और उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में कानपुर में धरना दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करने वालों में विनय भारद्वाज, अहसान त्यागी, विपिन तिगाई, ललित त्यागी, चरण सिंह प्रधान, आशू, यशपाल, मुबारिक राव, सुमित, दीपक, विकास, शिवराज, योगेंद्र अहलावत आदि किसान शामिल थे।