फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The bike used in the murder on the spot of the accused, the firearm recovered

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, तमंचा बरामद

Mon, 27 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The bike used in the murder on the spot of the accused, the firearm recovered
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। प्रेम प्रसंग में हुई अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने मेरठ के दौराला निवासी राजवीर को 48 घंटे कस्टडी रिमांड पर लेकर बरामदगी की कार्रवाई की है। आरोपी की निशानदेही पर दौराला क्षेत्र से चाकू, बाइक, मृतक के कपड़े और आधार कार्ड कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दधेडू निवासी अजय (21) की हत्या के मामले में वांछित मेरठ जनपद के थाना दौराला थाना क्षेत्र के दुल्हेड़ा निवासी राजवीर कोर्ट सरेंडर कर जेल चला गया था। विवेचक सीओ ने कोर्ट से दो दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कराया। जिला कारागार से लाकर उससे पूछताछ की। एसएसपी ने आरोपी युवक की निशानदेही पर मेरठ के दौराला क्षेत्र में काली नदी किनारे से दबे मृतक के कपड़े, आधार कार्ड और आला कत्ल बरामद किए। वहीं आरोपी ने युवक के कत्ल में इस्तेमाल बाइक को घर से बरामद कराई।
विज्ञापन

---
प्रेम प्रसंग के कारण बना था हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार मृतक अजय के सह अभियुक्त महिला से प्रेम प्रसंग था। जबकि मुख्य आरोपी राजवीर ने महिला को मुंहबोली बहन मान रखा था। इसी बीच अजय महिला मित्र के साथ राजवीर के घर आने-जाने लगा। उसकी लड़की पर गलत निगाह रखने लगा था। यह बात राजवीर को खलती थी। इसी रंजिश में सविता और उसके पति बिरजू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed