{"_id":"62853a841bbbe119b5584ca9","slug":"the-benefits-of-the-schemes-should-reach-the-general-public-dm-muzaffarnagar-news-mrt5891600178","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे: डीएम
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक लेते डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे : डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने विभिन्न विभागों के 37 बिंदुओं पर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई कराने के निर्देश दिए।
बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना समेत अन्य के बिंदुओं पर चर्चा की। डीएम ने मनरेगा के तहत अब तक कराए गए कार्यों पर भी चर्चा की।
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, खाद्य बीज की उपलब्धता को लेकर कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि जितने भी गोआश्रय स्थल हैं उनमें सभी जानवरों की इयर टैगिंग करा ली जाए। सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।