{"_id":"5f0759d28ebc3e6364046b7c","slug":"the-beautification-of-gangahar-ghat-will-happen-soon-khatauli-news-mrt490452899","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा गंगनहर घाट का सौंदर्यकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगा गंगनहर घाट का सौंदर्यकरण
विज्ञापन
खतौली में गंगनहर घाट का निरीक्षण करते अधिकारीगण।
- फोटो : KHATAULI
जल्द होगा गंगनहर घाट का सौंदर्यकरण
मुजफ्फरनगर, खतौली। नगर के किनारे पर स्थित गंगनहर कस्बे की शोभा बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है, स्थानीय प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद गंगनहर घाट का जीर्णोंद्वार समेत प्रकाश व्यवस्था कराने की योजना को अमलीजामा पहना लिया गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रशासनिक मशीनरी ने खतौली गंगनहर पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
श्रावण के महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले हजारों कांवड़िये गंगनहर में स्नान कर थकान को दूर करते हैं। पिछले वर्ष निकली कावड़ यात्रा के दौरान तत्कालीन एसडीएम अजय कुमार अंबिष्ट ने गंगनहर को पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए योजना बनाते हुए उसका प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज था। एक वर्ष बीत जाने के बाद श्रावण के महीने में ही गंगनहर घाट का सौंदर्यकरण करने की योजना परवान चढ़ गई। बृहस्पतिवार को एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, अधीशासी अभियंता पीसी शर्मा, अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, नगर निकाय प्रभारी मुजफ्फरनगर अजय कुमार अम्बिष्ट, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, ईओ नगरपालिका जेपी यादव गंगनहर घाट पर पहुंचे। उन्होंने वहां का गहनता से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि गंगनहर घाट के सौंदर्यकरण के लिए चालीस लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।