फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The basic foundation of the sacrifice is the sacrifice

संस्कृति का मूल आधार यज्ञ

Thu, 29 Mar 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 29 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
The basic foundation of the sacrifice is the sacrifice
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम शुक्रताल के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि यज्ञ भारत की सनातन संस्कृति का मूल आधार है। विश्व को प्रदूषण के संकट से बचाने के लिए यज्ञों और पौधरोपण की आवश्यकता है। गांधी पालीटेक्निक में 108 कुंडीय श्रद्धा-संवर्द्घन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि आदिकाल से यज्ञ संस्कृति का प्राण और हृदय है।
विज्ञापन


वेदों में यज्ञ की महिमा विद्यमान है। पृथ्वी, जल और वायु की शुद्धता के लिए यज्ञों की महत्ता रही है। बढ़ती जनसंख्या और ब्रह्मांड में फैलते प्रदूषण की वजह से मानव जीवन संकट में घिरा है। यज्ञ की वैज्ञानिकता प्रमाणित है। प्रदूषण से मुक्ति के लिए यज्ञों और वृहत पौधरोपण का अभियान प्रारंभ होना चाहिए।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रों से यज्ञ करने की प्रक्रिया संस्कारों की जननी है। परिवार और समाज में यज्ञ के माध्यम से व्यक्तित्व का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि जन जीवन में नशे का परित्याग करने से घर में सुख-समृद्धि और उन्नति आएगी। युवा पीढ़ी जीवन निर्माण के साहित्य पढ़ें। शांति कुंज के संस्थापक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने गायत्री यज्ञ और गायत्री मंत्र को घर-घर तक पहुंचाने का पुनीत कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति कुंज के अनुयायियों ने स्वामी से आशीर्वाद लिया। डॉ चिन्मय पांडया ने कहा कि गायत्री महायज्ञ सूक्ष्म जगत में परिवर्तन करने तथा सभी के जीवन की समस्याओं को दूर करने का आध्यात्मिक कर्म है। मौके पर रुकमणि भारद्वाज, जितेंद्र मिश्रा, कालीचरण शर्मा, गणेश पंवार, अमरनाथ, तत्वदर्शी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed