{"_id":"58388a7e4f1c1b967413ba3c","slug":"the-bank-locked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक पर बाहर से ताला जड़ गया कोई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक पर बाहर से ताला जड़ गया कोई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बैंक का ताला खोलते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर में नोटों के लिए बैंकों पर लोगों की लाइनें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसी ने पीएनबी शाखा मीरापुर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर बैंक स्टाफ और 30 ग्राहकों को घंटों बंधक बना लिया। किसी तरह पुलिस ने ताला खुलवाकर बंधक बने ग्राहकों को बाहर निकाला। उधर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर भी भारी हंगामे के साथ गुस्साए ग्राहकों ने शटर तोड़ने का प्रयास किया। जिला सहकारी बैंक पूरी तरह बंद रहा। संभलहेड़ा के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी ग्राहकों ने हंगामा किया।
एक हजार और 500 रुपये के नोट नहीं बदलने की घोषणा का कोई प्रभाव भीड़ पर नहीं पड़ा। रोजाना की तरह कस्बे के सभी बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रही। पंजाब नेशनल बैंक मीरापुर के शाखा प्रबंधक डॉ मुकेश कुमार दुबे ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस की मौजूदगी में बैंक के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा दिया।
बैंक के अंदर काम कर रहे आठ कर्मचारी और 30 ग्राहक, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थी, को करीब दो घंटे बंधक बना रहना पड़ा। शाखा प्रबंधक की सूचना पर पुलिस बैंक पहुंची और चाबी बनाने वाले एक व्यक्ति को बुलाया और किसी तरह ताला खुलवाकर बैंक के अंदर बंधक ग्राहकों को मुक्त कराया। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बैंक में तालाबंदी कर कार्य में अवरोध डालने की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
उधर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर गुस्साए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। भुगतान में विलंब होने के कारण ग्राहकों ने बैंक का मेन शटर तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर कार्य सुचारु कराया। दूसरी ओर ग्राम संभलहेड़ा के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी कैश न मिलने के कारण ग्राहकों ने भारी नारेबाजी की और शाखा प्रबंधक से कहासुनी हुई। संभलहेड़ा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख अनार सिंह रवि ने कहा कि भुगतान की स्थिति नहीं सुधरी तो हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं। जिला सहकारी बैंक में बंद नोटों के लेनदेन न होने के कारण कर्मचारियों ने पूरे दिन बैंक बंद रखा। बैंक बंदी से किसानों में भारी आक्रोश है।