फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The auditorium of the municipality shines with 17.5 lakhs

विकास की बात: 17.5 लाख से चहका पालिका का सभागार

Sat, 04 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The auditorium of the municipality shines with 17.5 lakhs
नगर पालिका का नवर्निमित सभागार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका का सभागार अब शहर के लोगों को भव्य रूप में नजर आएगा। 17.5 लाख में सभागार को हाईटेक किया गया है। 80 दिन लगातार काम चलने के बाद सुंदरीकरण का काम पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

नगरपालिका का सभागार लंबे समय से जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। बोर्ड बैठक में इस सभागार के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास हुआ था। दस लाख रुपये इसके लिए स्वीकृत किए गए थे। काम शुरू हुआ तो रिक्वायरमेंट के हिसाब से लागत बढ़ती चली गई। सुंदरीकरण के साथ सभागार को हाईटेक किया गया है। सभागार में छह एसी लगाए गए हैं। साउंड सिस्टम लगाया गया है। फर्श से लेकर छत तक सब कुछ बदल गया है। इसी के साथ दर्शक गैलरी का भी सुंदरीकरण किया गया है। पुराने पंखे हटाकर सभी नये पंखे लगाए गए है। सुंदरीकरण का कार्य लगातार 80 दिन चला तब जाकर पूरा हो पाया। अब सभागार भव्य रूप में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन केबिन के अंदर बैठेंगी
सभागार को सुरक्षा की दृष्टि से भी तैयार किया गया है। अब कोई सभासद चेयरपर्सन के केबिन में नहीं जा पाएगा। केबिन को चारो तरफ से सुरक्षित किया गया है।
पूरे बोर्ड ने की थी मांग: अंजू
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि पूरे बोर्ड की मांग पर सभागार का सुंदरीकरण कराया गया है। अब सभागार पालिका की एक अलग ही छाप छोड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed