फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The atmosphere of instability in the country

पीएम के कारण आज देश में अस्थिरता का माहौल है

Sun, 25 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere of instability in the country
रामपुर तिराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राज बब्बर। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में हुई कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने पीएम मोदी को लापरवाह और जुमलों वाला प्रधानमंत्री बताया। कहा कि आज पीएम ने देश में अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है। जबकि कांग्रेस सरकार में ऐसा माहौल नहीं था। उन्होंने हजूर के जीवन के प्रसंग को सुनाते हुए मुस्लिमों से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार किया।
विज्ञापन


अभिनेता राज बब्बर ने अपने 32 मिनट के संबोधन में अधिकांश निशाना पीएम मोदी पर ही साधा। कहा कि मोदी ने लापरवाही वाला फैसला लिया है, जिससे आज आमजन का जीवन बैंकों के बाहर लाइन में गुजर रहा है। मोदी अपने फैसले भी जुमला बता कर कर रहे हैं। अब तक यह भी पता नहीं चल रहा है कि यह पीएम का फैसला है या जुमला। भाजपा ने किए अपने वायदे पूरे नहीं किए हैं।
विज्ञापन


काला धन नहीं आया वापस
पुरकाजी। कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव से पहले विदेश से काला धन वापस लाने और हर गरीब के खाते में 15 लाख आने की बात कही थी। नोट बंदी के फैसले से उन्हें विदेश से काला धन तो मिला नहीं, उल्टे उन्होंने व्यापारी, कारोबारी और किसान तक की तिजौरी खाली कर दी। नोट बंदी के चलने बहनों को अपनी गुल्लक तक तोड़ने पड़ी है। किसी गरीब के खाते में कोई धन नहीं आया है। सब सरकार ने दस बडे़ उद्यमियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलगाम हो गई केंद्र सरकार
पुरकाजी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि पीएम मोदी और बाबा रामदेव दोनों ढोंगी है। कहते थे कि काला धन स्विस बैंक में रखा हुआ है जिसे वापस लाया जाएगा, लेकिन उनका वायदा हवाई-हवाई ही निकला। केंद्र सरकार बेलगाम हो गई है। न उनके प्रधानमंत्री की जबान पर लगाम है ना उनके आदेश पर लगाम है। पेटीएम का मतलब है पेटू पीएम और कहा कि उनकी पूरी जमात का ही डीएनए खराब है।

रैली को पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, शामली विधायक पंकज मलिक, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, रैली संयोजक पुरकाजी चेयरमैन पति कमरुजमां उर्फ नसीम मियां, सुरेंद्र सिंह मैनवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अशोक भारती, पूर्व शहर अध्यक्ष  हरेंद्र त्यागी, महफूज राणा, गुफरान काजमी, महिला जिलाध्यक्ष बिलकिश चौधरी, वसीम मियां, हाजी इजहार अहमद आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नानू मियां और संचालन सुबोध शर्मा ने किया। रैली संयोजक कमरुजमा उर्फ नसीम मियां ने सभी का आभार जताया। राज बब्बर ने वसीम मियां की किताब का विमोचन किया। किसान सत्यवीर बालियान ने उन्हें लकड़ी से बना हल भेंट किया।


संगठित होकर चुनाव में जुटे कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी की रैली के बाद दिल्ली जाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का रामपुर तिराहे पर कांग्रेस नेता रंजनवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से गदगद राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेसी इसी तरह से एक जुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटे रहे। मौके पर रंजनवीर सिंह, डॉ मोहसीन राना, नवीन गर्ग, सलीम कुरैशी, सालिम त्यागी, मुनेश त्यागी, महकार राणा, गौरव चौधरी, डॉ कंवरपाल, हुसैन अहमद प्रधान, हाफिज अंसार, वीरेंद्र सिंह प्रधान दतियाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed