फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The artists performed musical sadhana with the jugalbandi of Raga Madhuvanti and Tanpura

Muzaffarnagar News: कलाकारों ने राग मधुवंती और तानपुरे की जुगलबंदी से की संगीत साधना

Mon, 24 Mar 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The artists performed musical sadhana with the jugalbandi of Raga Madhuvanti and Tanpura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मां सरस्वती एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर संगीत-सरिता म्यूजिक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने राग मधुवंती और तानपुरे की जुगलबंदी से संगीत की साधना की। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलाकारों को सम्मानित किया गया।
नई मंडी स्थित रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वंदना का गायन कर किया। इसके बाद पुरुष वर्ग में मनोज, संदीप, मंगेश त्यागी, विभोर, पलविंदर सिंह, पलाश अग्रवाल, आजाद सिंह, नितिन कुमार, रविन्द्र कुमार, भव्यम आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। महिला वर्ग में प्रियंका गर्ग, आरती पाल, निधि रानी, रश्मि आदि ने प्रस्तुति दी। सिमरन कश्यप ने राग मधुवंती प्रस्तुत किया। तबले पर निलेश मिश्र ने तानपुरे पर आरती पाल और हारमोनियम पर विशेष मिश्र ने संगत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉक्टर शिखा ममगाई को संलालजी श्रीवास्तव सम्मान से नवाज़ा गया। डॉक्टर शिवानी लाल को चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा के लिए सम्मान दिया गया। संस्था के सभी विद्यार्थियों ने समूह गान, होरी खेले नंदलाल गाकर माहौल रंगमय किया। कार्यक्रम में देवराज पंवार, डॉक्टर आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed