फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The art talent of the students captivated everyone

छात्र-छात्राओं की कला प्रतिभा ने सभी का मन मोहा

Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The art talent of the students captivated everyone
अखिलेश के फोटो पर ठिठके मंत्री जी...डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कला प्रदर्शन में एक कलाकार ने पूर्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्र-छात्राओं की कला प्रतिभा ने सभी का मन मोहा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में दीपावली कला महोत्सव का आयोजन किया गया। कलांगन के इस मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। मेले में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन किया।
कपिलदेव अग्रवाल ने मेले में शामिल सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के कार्य को देखा और उसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कला मेला दिल्ली की आर्ट गैलरी से कम नहीं है। आर्ट गैलरी में जिले के कॉलेजों के साथ मेरठ और शामली के विद्यार्थी शामिल रहे। डीएवी डिग्री के प्रबंधक डॉ एमके बंसल, अध्यक्ष अमित कुमार, डीएवी इंटर के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, मेरठ कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ आरए अग्रवाल, शांतिदेवी ने आर्ट गैलरी की प्रशंसा की। कलांगन के डॉ महावीर सिंह ने कला मेले के बारे में बताया। कार्यक्रम में डीएवी डिग्री के प्राचार्य ललित कुमार, प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, विनीत कुमार, सोमपाल, कंचनप्रभा शुक्ला, सारिका जैन, रजनी गोयल, राजेश कुमारी, राजबल सैनी, अनिल सैनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

अखिलेश को देख मंद-मंद मुस्कुराए मंत्री
दीपावली कला मेले में कलाकारों ने देश के क्रांतिकारियों, महान नेताओ, महापुरुषों, विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र बनाए, वहीं एक छात्र अनमोल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव का चित्र बनाया हुआ था। जब राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल इस चित्र के सामने से गुजरे पहले तो वह मंद-मंद मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

डीएवी कालेज में कला प्रदर्शनी में  प्रतिभाग करती छात्राएं।

डीएवी कालेज में कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

डीएवी कालेज में कला प्रदर्शनी में  प्रतिभाग करते विद्वार्थी।

डीएवी कालेज में कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते विद्वार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed