फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The air of the city has deteriorated, be careful sir

शहर की आबोहवा हुई खराब, संभलकर रहिए जनाब

Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The air of the city has deteriorated, be careful sir
मुजफ्फरनगर में सुबह फैली स्माग में गंतव्य को जाते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर की हवा हुई खराब, संभलकर रहिए जनाब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिवाली के बाद से बिगड़ी हवा की सेहत अब तक ठीक नहीं हो सकी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर है। सोमवार को जिले का एक्यूआई 356 के स्तर पर रहा। दिवाली के दिन एक्यूआई 202 पर था, लेकिन इसके बाद से जैसे ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई तो हवा की सेहत खराब होती चली गई। एक्यूआई लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। सोमवार को हवा की गुणवत्ता 356 पर रही। सुबह सात बजे तक स्मॉग का असर भी नजर आया।
सांस की बीमारियों के रोगी बढ़े
फिजीशियन डॉ. रविंद्र सिंह का कहना है कि सांस संबंधी बीमारियों के रोगी बढ़ गए हैं। तापमान में गिरावट और हवा की खराब गुणवत्ता से लोगों को बीमार कर रही है। तापमान लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है।
विज्ञापन

हमेशा मास्क का प्रयोग करें
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि सांस, अस्थमा, टीबी के मरीजों को सुबह-शाम के समय घर से निकलने से बचाव करना चाहिए। हमेशा मास्क का प्रयोग करें। इससे कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों की खैर नहीं
जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों और कूड़ा या अपशिष्ट जलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन्हें चिह्नित करने के लिए विभाग की टीम लगी हुई है।
इनसेट
सांस लेने लायक नहीं यह हवा
तिथि एक्यूआई
01 नवंबर 219
02 नवंबर 273
03 नवंबर 287
04 नवंबर 202
05 नवंबर 306
06 नवंबर 328
07 नवंबर 308
08 नवंबर 383
09 नवंबर 410
10 नवंबर 372
11 नवंबर 357
12 नवंबर 337
13 नवंबर 331
14 नवंबर 326
15 नवंबर 356
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed