{"_id":"6032a3ab8ebc3ee960757265","slug":"the-agitation-will-continue-against-the-agricultural-law-muzaffarnagar-news-mrt5265355116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा
विज्ञापन

छपार। भाकियू अंबावत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत का लक्सर महापंचायत में जाते समय छपार में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के लक्सर में आयोजित किसान संयुक्त मोर्चा की महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू अंबावत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावत रविवार दोपहर छपार पहुंचे। पहले रामपुर बाईपास और फिर छपार में ब्लॉक अध्यक्ष सालिम त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऋषिपाल अंबावत के साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के शिवकुमार काका का भी स्वागत किया। इस दौरान ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि सभी अपनी एक नजर अपनी खेतों पर और दूसरी दिल्ली बॉर्डर पर रखें। उनके साथ भाकियू अंबावत के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर व रामपाल अंबावत और प्रदेश महासचिव सचिन शर्मा भी रहे। स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं में जिला महासचिव उबेद चौधरी, ईशा, अमित कुमार, उपेंद्र, रिजवान त्यागी, प्रदीप, ताजिम त्यागी, इरशाद, अरशद, अमजद और दानिश त्यागी आदि शामिल रहे।