फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused who grabbed lakhs of rupees from BKU leader sent to jail

भाकियू नेता से लाखों रुपये हड़पने वाले आरोपी को जेल भेजा

Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The accused who grabbed lakhs of rupees from BKU leader sent to jail
रतनपुरी पुलिस ने भाकियू नेता रुपये हड़पने वाला आरोपी। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के साथ गैस एजेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करके 79 लाख रुपये हड़पने के नामजद आरोपी हरि तोमर निवासी गोकुलधाम मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी की पत्नी और पुत्र अभी भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बता दें कि रतनपुरी निवासी भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम से गैस एजेंसी देने के नाम पर एजेंसी मालकिन गढ़मुक्तेश्वर की आदर्शनगर कॉलोनी निवासी मीनाक्षी और उसके पति हरि तोमर व पुत्र विनीत कुमार ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके 79 लाख 24 हजार रुपये हड़प लिए थे। यह रकम कपिल सोम ने अपने और अपने भाई के बैंक खाते से ट्रांसफर किये थे। इसके अलावा कपिल सोम ने करीब 24 लाख रुपये एजेंसी मालकिन मीनाक्षी, उसके पति हरि तोमर और उसके पुत्र विनीत को नकद भी दिए थे। रुपये मिलने के बाद इन लोगों ने एजेंसी नाम करने से साफ इंकार कर दिया। इस संबंध में 12 अप्रैल को कपिल सोम ने तीनों आरोपियों मीनाक्षी, उसके पति हरि तोमर और पुत्र विनीत कुमार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि जिस गैस गोदाम का इन लोगों ने कपिल सोम के नाम बैनामा किया था, उस गोदाम पर बैंक का काफी लोन बकाया था। जिस कारण इस मामले में अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई थी। बुधवार को इस मामले में रतनपुरी पुलिस ने नामजद आरोपी हरि तोमर पुत्र मोहर सिंह निवासी आदर्शनगर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़, हाल निवासी ए ब्लॉक गोकुलधाम मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed