फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused of shooting the student was injured in an encounter

Muzaffarnagar News: छात्र को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Sun, 18 May 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The accused of shooting the student was injured in an encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन दिन पहले बचन सिंह कॉलोनी निवासी छात्र यश शर्मा को गोली मार कर घायल करने के आरोपी अमन के साथ नई मंडी कोतवाली पुलिस की एटूजेड रोड पर मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश से एक स्कूटी व तमंचा बरामद हुआ है।

शनिवार दोपहर में नई मंडी कोतवाली पुलिस एटूजेड रोड पर पहुंची थी। छात्र यश शर्मा को गोली मारने का आरोपी अमन स्कूटी पर जाता दिखा, तब उसके साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे तमंचा व स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि जो तमंचा बरामद हुआ है, उसी से यश शर्मा को गोली मारी थी। घटना में इसी बिना नंबर की स्कूटी को प्रयोग किया था। आरोपी युवक भोपा थाने के कस्बा भोकरहेड़ी का रहने वाला है। यहां अंकित विहार में अपने परिजनों के साथ किराए के मकान में रहता है। घटना के समय उसके साथ आकाश, अर्जुन, कुणाल, एलेक्स उर्फ वतन बालियान, दो अज्ञात युवक भी थे। सभी के कहने पर अमन ने गोली मारी थी। घटना में सभी युवकों को नामजद कराया था। आरोपी गिरफ्तार युवक बीएससी का छात्र है। उसका व उसके साथी का यश शर्मा से कई दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए घटना की थी। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इस घटना को दिया था अंजाम
नई मंडी कोतवाली की बचन सिंह काॅलोनी निवासी छात्र यश शर्मा को तीन दिन पहले रात में बहाने से घर से बुलाया था। इसी दौरान वहां पहुंचे स्कूटी व बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। अमन ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। मेरठ अस्पताल में भर्ती यश शर्मा का उपचार चल रहा है। हमले की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों आकाश, अर्जुन, कुणाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed