फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   thane par bku ka dharna

जगमेहर हत्याकांड को लेकर भाकियू का धरना

Mon, 08 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
thane par bku ka dharna
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भोपा थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भोपा। जगमेहर हत्याकांड में नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर धरना देकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी गई कि यदि 15 मई तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो, पशुओं को थाने में बांध कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव गड़वाड़ा निवासी भाकियू नेता योगेश सिवाच के पिता जगमेहर सिंह की गत छह अप्रैल को गांव में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें नामजद आरोपी अभी तक फरार चल रहे है। इसी को लेकर रविवार को भोपा थाने का घेराव कर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सीओ भोपा अकील अहमद मौके पर पहुंचे और एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी व धमकी देने वालों के विरूद्ध मुकदमा कायम करने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा की जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार  कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान जिला संगठन मंत्री सर्वेंद्र राठी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, मण्ड़ल सचिव अनुज पहलवान, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर राठी, जितेंद्र दीवान, पवन राठी, नवीन सहरावत, बिट्टू प्रधान, रविन्द्र, धर्मपाल सिंह, बिन्नू राठी, नरेश , प्रमोद गुर्जर, मैनपाल चेयरमैन, कल्लू चौहान, नरेंद्र सिंह, राजसिंह, बबलू, अजय भूरा, रोहताश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed