{"_id":"64958e07eb521d165301d5d1","slug":"thakur-ramnath-singh-became-the-chairman-of-cooperative-bank-unopposed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-2298-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ठाकुर रामनाथ सिंह निर्विरोध बने सहकारी बैंक के सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ठाकुर रामनाथ सिंह निर्विरोध बने सहकारी बैंक के सभापति
विज्ञापन
- मुकेश जैन उप सभापति, भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक में सभापति पद पर रामनाथ सिंह और उप सभापति पद पर मुकेश कुमार जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
शुक्रवार को कोर्ट रोड स्थित सहकारी बैंक परिसर में चुनाव की प्रक्रिया कराई गई। जिला सहकारी बैंक के नौ निर्वाचन क्षेत्रों के 14 संचालक इस चुनाव में शामिल हुए। इनमें 11 संचालक मुजफ्फरनगर और तीन शामली जनपद के हैं। निर्वाचन अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के समक्ष सभापति पद के लिए भाजपा से प्रत्याशी घोषित ठाकुर रामनाथ और उप सभापति के लिए मुकेश कुमार जैन ने नामांकन दाखिल किया।
जांच में दोनों आवेदन सही पाए गए। दोनों ही पदों पर एक-एक नामांकन आने के कारण सभापति पद पर रामनाथ सिंह और उप सभापति पद पर मुकेश जैन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, गौरव स्वरूप, पूर्व सभापति सत्यपाल सिंह पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, डॉ पुरुषोत्तम, हरीश अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
संस्थाओं में ये प्रतिनिधि भेजे गए
जिला सहकारी बैंक में सभापति और उप सभापति का निर्वाचन सम्पन्न होने के साथ ही सहकारी संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का भी निर्वाचन पूरा हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी संत प्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश को आपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ में प्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कुमार सिंह, राका जैन जैन निर्वाचित हुए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधि पद पर विजय शुक्ला, उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड लखनऊ में प्रतिनिधि पद पर मामचन्द, यूपी को आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड लखनऊ प्रतिनिधि पद पर यशपाल को निर्वाचित घोषित किया गया है।
ये चुने गए थे संचालक
बैंक के संचालकों में दिनेश कुमार, राहुल, रामनाथ सिंह, संजीव कुमार, राजू अहलावत, अनार सिंह, आशीष चैधरी, सुनीता देवी, निधि त्यागी, पंकज, मुकेश कुमार जैन, बिजेन्द्र सिंह मलिक, अमित और वीरेन्द्र सिंह शामिल हैं। इनमें ही ठाकुर रामनाथ सिंह को सभापति चुना गया है।