फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thakur Choubi's panchayat in Attali village remained untouched

ठाकुर चौबीसी की पंचायत रही बेनतीजा

Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thakur Choubi's panchayat in Attali village remained untouched
ठाकुर चौबीसी की पंचायत रही बेनतीजा
विज्ञापन

बुढ़ाना। अटाली गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने को लेकर ठाकुर चौबीसी की पंचायत में कोई निर्णय नही हो सका। पंचायत बेनतीजा रही।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अटाली में ठा. राजबहादुर के लड़के सर्वेश का अपनी पत्नी मोनी के साथ संपत्ति के बंटवारे का विवाद चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता ने अपने बेटे सर्वेश के हिस्से की भूमि उसके नाम कर दी है। सर्वेश की पत्नी मोनी के साथ उसकी सास मारपीट करती है। आरोप है कि उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। सर्वेश गांव से बाहर चला गया है। गांव वालों ने बताया कि मोनी के सास-ससुर उसे घर से निकालना चाहते हैं। इसी बात को लेकर मोनी के मायके वालों ने ठा. चौबीसी के चौधरियों को बुलाकर अटाली गांव में पंचायत का आयोजन किया। घंटों चली पंचायत में पती-पत्नी के बीच के विवाद का मुद्दा छाया रहा। सर्वेश की पत्नी मोनी के मायके वालों ने घर का मकान मोनी के मकान करने की मांग की। इस बात पर मोनी के ससुराल वाले रजामंद नहीं हुए। पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाने के लिए घंटों चली ठा. चौबीसी की पंचायत बेनतीजा रही। पंचायत में चौ. ठा. पूरण सिंह, चौ. घासीराम, चौबीसी के चौ. ठा. नरेन्द्र सिंह बिराल, अमरपाल व मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed