{"_id":"5e161a328ebc3e87bb5b618c","slug":"textile-businessman-dies-after-being-hit-by-truck-devband-news-mrt462792927","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन
सीएचसी में सड़क दुघर्टना के मृतक युवक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर तेज गति ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी रामचंद का पुत्र सुरेश उर्फ काका (40) ने नगर के मोहल्ला नेचलगढ़ में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान कर रखी है। बुधवार की शाम वह कुछ सामान लेने के लिए बाइक से गया था। शाम करीब पांच बजे वह सामान लेकर लौट रहा था, जब वह हाईवे स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर के समीप पहुंचा तो पीछे से आए तेज गति ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली के एसएसआई ज्ञानेंद्र सिरोही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सुरेश की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके चलते पंचनामा भरकर शव को उनके सुपूर्द कर दिया है।
खतरनाक घूम के कारण लोग हो रहे हादसों के शिकार
देवबंद। हाईवे पर भूमिया खेड़ा मंदिर के सामने बने घूम पर आए दिन कोई न कोई सड़क दुघर्टना होती रहती है। हाईवे का निर्माण कर रही एपको कंपनी ने इस स्थान पर दो तरफ रास्तों पर इस तरह के घूम बनाए हैं कि यहां रोज कोई न कोई हादसा होता रहता है। इससे पूर्व भी उक्त घूम पर कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं।

सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त बाइक- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन