फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   TET paper leak case: Muzaffarnagar is eyeing STF

टीईटी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण: मुजफ्फरनगर पर टिकी एसटीएफ की नजर

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
TET paper leak case: Muzaffarnagar is eyeing STF
मुजफ्फरनगर। टीईटी पेपर लीक होने के मामले के तार मुजफ्फरनगर से भी जुड़ गए है। एसटीएफ के साथ ही जनपद पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मामले से जुड़े एक आरोपित की गोपनीय तरीके से तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

28 नवंबर को प्रदेश में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का पेपर था। शामली में एसटीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक ओरिजनल, नौ फोटो स्टेट कापी और चार प्रवेश पत्र बरामद किए थे। एक आरोपित फरार हो गया था। तीनों गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा गया था। इस मामले के तार अब मुजफ्फरनगर से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि एसटीएफ ने सोमवार रात बागपत के बड़ौत के गांव छछरपुर निवासी दुकानदार राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी किरठल निवासी फिरोज पुत्र सुलेमान और मुजफ्फरनगर के गांव शाह डब्बर निवासी बबलू उर्फ बलराम पुत्र किरणपाल फरार हो गए थे। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यदि पुलिस की माने तो गिरफ्तार राहुल ने बताया है कि उसने पेपर बबलू उर्फ बलराम से खरीदा था। फरार बबलू, गिरफ्तार राहुल का फुफेरा भाई है।
विज्ञापन

बबलू चूंकि फरार है, इसी के चलते इस मामले के तार मुजफ्फरनगर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जिस कारण एसटीएफ की नजर मुजफ्फरनगर जनपद पर टिकी है। सूत्र बताते है कि एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से बबलू की तलाश गोपनीय तरीके से शुरू की है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि पुलिस गोपनीय रूप से आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed