{"_id":"5e14d28d8ebc3e87a8206d8c","slug":"tet-exam-will-be-held-today-amidst-tight-security-muzaffarnagar-news-mrt4626400152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी टीईटी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। यूपी टीईटी की बुधवार को होने वाली परीक्षा के दौरान शहर में चौकसी के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एएसपी के नेतृत्व में सीओ, इंस्पेक्टर व दरोगाओं को भी परीक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है। शहर क्षेत्र में परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए एक एएसपी के साथ ही दो सीओ, तीन थाना प्रभारी, 24 दरोगा, 65 कांस्टेबल और छह ट्रैफिक पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के मीनाक्षी चौक, शिवचौक, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रकाश चौक, महावीर चौक व वहलना चौक के साथ ही सभी प्रमुख चौराहों पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
---------------
मजिस्ट्रेट नियुक्त, पांच सचल दल बने
मुजफ्फररगर। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी टीईटी की परीक्षा में कुल 16008 परीक्षार्थी पंजीकृत है। सुबह की पाली में 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी, जिसमें प्राथमिक स्तर के 9552 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी, जिसमें 6456 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। शहर को दो जोन, पांच सेक्टर में बांट कर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा विभाग का पर्यवेक्षक भी नियुक्त रहेगा। पांच सचल दल का भी गठन किया गया है।
---------------
ये कॉलेज बनाए परीक्षा केंद्र
- राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज, एडीवी इंटर कॉलेज ब्लाक ए, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लाक बी, एसडी इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज नई मंडी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कालौनी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी।
विज्ञापन
------------------------------------------------
बंद की आशंका के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में बुधवार को वाम दलों के साथ ही व्यापारिक संगठनों और बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर परीक्षा के साथ ही बंद भी रहने के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दे रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए एक ओर जहां, बैंक बंद रहने से पुलिसकर्मियों की बैंक ड्यूटी हटाकर चौराहों पर लगाई गई है, वहीं कई व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से बात कर किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन न करने का भी आश्वासन लिया गया है।
---------------
इन्होंने कहा .........
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि यूपीटीईटी की परीक्षा के साथ ही प्रस्तावित बंद के चलते शहर क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। सभी मुख्य चौराहों के साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से पहले और बाद में किसी भी तरह की भीड़ जुटने नहीं दी जाएगी।