फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Testimony of victims in Gaudiya Math case will be on 18

गौड़ीय मठ प्रकरण में पीड़ित बच्चों की गवाही 18 को होगी

Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Testimony of victims in Gaudiya Math case will be on 18
मुजफ्फरनगर। गौड़ीय मठ प्रकरण में बच्चों का यौन उत्पीड़न किए जाने के मामले में पॉक्सो कोर्ट में पीड़ित बच्चों की गवाही अब 18 सितंबर को होगी। मंगलवार को गवाही नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली तारीख लगा दी। मठ संचालक और उसके शिष्य पर आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइन ने जुलाई माह में कार्रवाई करते हुए शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ से दस बच्चों को मुक्त कराया था। बच्चों के बयान और मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने पर मठ संचालक भक्ति भूषण गोविंद और उसके शिष्य कृष्ण मोहनदास के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी मठ संचालक और उसके शिष्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मिजोरम के मामित जिले के छह और त्रिपुरा के नॉर्थ त्रिपुरा जिले के चार बच्चों के साथ गौड़ीय मठ में यौन शोषण होने के मामले में भोपा पुलिस न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी की अदालत में यह मामला है। विशेष अधिवक्ता पॉक्सो दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में 11 सितंबर को अदालत ने दोनों आरोपियों भक्ति भूषण गोविंद और उसके शिष्य कृष्ण मोहनदास पर आरोप तय कर दिए थे। अब मुकदमे में ट्रायल शुरू हो गया है। कोर्ट ने साक्ष्य और गवाहों की गवाही के लिए मंगलवार की तारीख नियत की थी, मगर हड़ताल के कारण गवाही नहीं हो सकी। अब बच्चों की गवाही के लिए कोर्ट ने 18 सितंबर की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed