फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Terrorized the father and raped the girl

पिता को आतंकित कर युवती से दुष्कर्म किया

Wed, 03 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Terrorized the father and raped the girl
पिता को आतंकित कर युवती से दुष्कर्म किया
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक घर में घुसकर ग्रामीण की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात को एक युवती के घर में युवक घुस आया। बताया गया कि उसकी मां कही बाहर गई हुई थी। पिता और बेटी घर पर थे। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए ग्रामीण की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। आरोप है कि आरोपी ने ग्रामीण की मौजूदगी में मकान के एक कमरे में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने पुलिस में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता को लेकर पीड़ित पिता ने रात में ही पुलिस को जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी नफीस पुत्र जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि युवती को डॉक्टरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed