{"_id":"5f4160c98ebc3e3d1769a9b6","slug":"terrorized-on-the-strength-of-the-woman-and-raped-the-woman-muzaffarnagar-news-mrt497490128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर आतंकित कर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर आतंकित कर युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने रिश्तेदार युवक पर तमंचे के बल पर आतंकित पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। एक गांव निवासी युवती अपनी माता के साथ बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। युवती व उसकी माता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे उनका रिश्तेदार युवक उनके घर पर आया। आरोप है कि युवक उसे बहन कहकर बुलाता था, लेकिन उसे बदनीयती से देखता था। इस घटना की तहरीर युवती ने पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उच्चाधिकारियों से मिलने पर हुई रिपोर्ट दर्ज
बुढ़ाना। दुष्कर्म की शिकार युवती का कहना है कि घटना पांच जुलाई को हुई थी। घटना के दिन से ही वह अपनी माता के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बुढ़ाना कोतवाली के चक्कर काट रही है। आरोप है कि बुढ़ाना पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर वह पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई।