फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension throughout the day in Sisauli, BJP-RLD supporters took to the streets

सिसौली में दिनभर तनाव, भाजपा-रालोद समर्थक सड़कों पर उतरे

Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tension throughout the day in Sisauli, BJP-RLD supporters took to the streets
सिसौली में दिनभर तनाव, भाजपा-रालोद समर्थक सड़कों पर उतरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, सिसौली। भाकियू की राजधानी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तनाव पसरा रहा। भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक के आने की सूचना पर रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। चर्चा फैल गई कि भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। पुलिसबल भी मौके पर पहुंचा। शाम के समय उमेश मलिक पहुंचे और समर्थकों के बीच प्रचार कर लौट गए।

मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने यहां गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान के पक्ष में जुलूस निकाला था। कुछ देर बाद लोगों को जानकारी मिली कि उमेश मलिक भी सिसौली आएंगे। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता कसबे की सड़कों पर उतर गए। कसबे के चारों और के मार्गों पर रालोद कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर खड़े कर दिए। चर्चा फैल गई कि उमेश मलिक का विरोध किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। तनाव की जानकारी मिलते ही पुलिस कसबे में पहुंच गई। भाजपा प्रत्याशी शाम करीब साढ़े तीन बजे सिसौली पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सभा की। यहां काफी देर तक नारेबाजी भी की गई। मलिक ने कहा कि रालोद कार्यकर्ताओं ने रास्ते रोक रखे थे, जिस कारण वह कसबे की आम जनता से नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed