फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension in Ghissukhera as Lord Gorakhnath Idol Vandalised, Locals and Hindu Groups Protest

Muzaffarnagar: गोरखनाथ की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, बोले-आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Wed, 09 Jul 2025 11:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 09 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के घिस्सुखेड़ा गांव में म्हाड़ी परिसर में गोरखनाथ बाबा की मूर्ति खंडित मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों ने आरती कर विरोध जताया। पुलिस ने नई मूर्ति स्थापना का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Tension in Ghissukhera as Lord Gorakhnath Idol Vandalised, Locals and Hindu Groups Protest
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के घिस्सुखेड़ा गांव में बुधवार सुबह धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहरी छोर पर स्थित म्हाड़ी परिसर में अराजक तत्वों ने गोरखनाथ बाबा की मूर्ति खंडित कर दी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह होते ही गांव में फैल गई, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। लोग बड़ी संख्या में म्हाड़ी परिसर में एकत्र हो गए। कुछ देर बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और परिसर में आरती कर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, नई मूर्ति का दिया आश्वासन
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मूर्ति खंडित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नई मूर्ति जल्द मंगवाकर विधिवत स्थापना कराई जाएगी।

स्थानीय संगठनों ने जताई कड़ी नाराजगी
बजरंग दल के जिलाध्यक्ष देशराज चौहान ने कहा कि यह श्रद्धालुओं की भावना से सीधा खिलवाड़ है, प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। समाजसेवी प्रमोद त्यागी ने कहा कि गांव में अन्य वर्ग की आबादी नहीं है और यहां हमेशा शांतिपूर्ण वातावरण रहा है। यह हरकत माहौल बिगाड़ने की कोशिश है।

मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के उप मंत्री अभिषेक त्यागी, जिला मंत्री संदीप, ब्लॉक अध्यक्ष बालेंद्र, पूर्व प्रधान उमेश त्यागी, प्रधान प्रतिनिधि नितिन त्यागी, डॉ. योगेश त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।

बता दें कि म्हाड़ी परिसर न केवल धार्मिक केंद्र है बल्कि चौकड़ा, एक, कुटेसरा की ओर जाने वाला प्रमुख रास्ता भी यहां से होकर गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed