{"_id":"6713ecb8a670d4b79c028708","slug":"tension-in-budhana-due-to-religious-comment-in-muzaffarnagar-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग; Video
Sat, 19 Oct 2024 11:02 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बुढ़ाना
संवाद न्यूज एजेंसी, बुढ़ाना
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:02 PM IST
सार
आरोप है कि कसबा निवासी अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में शनिवार रात मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतरे।
विज्ञापन
राज मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग देर रात सड़क पर उतर आए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में नाराज मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग देर रात सड़क पर उतर आए। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि कसबा निवासी अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में शनिवार रात मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुस्लिम समाज के लोग घर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है, जिसके बाद सैकड़ों लोग दोबारा सड़क पर उतरे। कसबे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सांसद हरेंद्र मलिक ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह से प्रकरण की जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है, उसे छोड़ा नहीं गया है। इसके बाद देर रात मुस्लिम समाज के लोग शांत हुए और घरों को लौट गए।