फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension between two sides of Shias regarding Majlis

मजलिस को लेकर शियाओं के दो पक्षों में तनातनी

Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tension between two sides of Shias regarding Majlis
मजलिस को लेकर शियाओं के दो पक्षों में तनातनी
विज्ञापन

जानसठ। मोहर्रम की मजलिस पढ़ने को लेकर शिया समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों से 15 लोगों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही की है। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के मकानों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानसठ में अब्बास अली खां और हसन अली खां के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पिछले मोहर्रम में भी दोनों पक्षों के बीच गोली चलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस बार भी दोनों पक्षों के बीच शीशमहल में मोहर्रम की मजलिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों को एसडीएम जयेंद्र कुमार ने थाने में बुलाया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के विरुद्ध पाबंदी मुचलके की कार्रवाई कर दी। फिलहाल दोनों पक्षों के मकानों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। पुलिस प्रशासन बराबर दोनों पक्षों पर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ शकील अहमद का कहना है कि पुलिस की ओर से पाबंद मुचलके की कार्रवाई कर दी गई है। आज मोहर्रम है, दोनों पक्षों के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed