फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten young men and women tied in married life

दांपत्य जीवन में बंधे दस युवक-युवतियां

Wed, 21 Jul 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ten young men and women tied in married life
शाहपुर में नगर पंचायत कार्यालय पर सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आशीर्वाद देते व प्रमाणपत्र देत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर 10 जोड़ों का विवाह कराया गया। विधायक उमेश मलिक व चेयरमैन प्रमेश सैनी ने सभी नव दंपतियों को शासन द्वारा दिए जाने वाले उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शादी करने वाले दस जोड़ों में आठ हिंदू और दो मुस्लिम वर्ग से थे। हिंदू दंपतियों की शादी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ और मुस्लिम दंपतियों का निकाह मुस्लिम धर्म के अनुसार कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को विधायक उमेश मलिक, एसडीएम बुढ़ाना अजय कुमार अम्बष्ट, चेयरमैन प्रमेश सैनी व ईओ सुधीर कुमार मिश्रा ने शासन द्वारा दिए जाने वाले उपहार भेंट किए। इनमें 35 हजार रुपये धनराशि का चेक, 15 हजार रुपये लागत के कपड़े, जेवर व बर्तन दिए गए। इस दौरान सभासद उमेश गोयल, वकील मलिक, अब्दुल कलाम अंसारी, संजय सौदाई और वरिष्ठ लिपिक नईम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed