{"_id":"68e81a5cc9ead94b6a0d149b","slug":"ten-thousand-rupees-reward-injured-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-156202-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दस हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दस हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
शाहपुर। पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम शाहपुर पुलिस कसेरवा नहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर रजबहे की पटरी पर जाने लगा। पलड़ी बाईपास के रास्ते पर उसने गन्ने के खेत में घुसते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया ।
सीओ ने बताया कि घायल बदमाश मेरठ जनपद के मेरठ के कस्बा सरधना निवासी फिरोज है। वह शातिर चोर है। उस पर नलकूपों से उपकरण चोरी, तार चोरी सहित अन्य चोरी के करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह पांच मुकदमों में वांछित था, जिसमें दो भौराकलां, दो तितावी व एक शाहपुर थाने पर दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है ।