{"_id":"5eea4fb08ebc3e433121db3f","slug":"ten-policemen-came-in-contact-with-the-post-incharge-muzaffarnagar-news-mrt486893831","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी के संपर्क में आए दस पुलिसकर्मी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी के संपर्क में आए दस पुलिसकर्मी क्वारंटीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिले चौकी प्रभारी के संपर्क में आए दस पुलिसकर्मी चिह्नित किए गए हैं। अब इन सभी पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर जांच को भिजवाने की तैयारी है।
शहर कोतवाली के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जो नोएडा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चौकी प्रभारी के संपर्क में आए दस पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा चुका है। इनमें नई मंडी क्षेत्र स्थित उनके आवास में साथ रहने वाले दरोगा व नौकर भी शामिल हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को इनके सैंपल लिए जाएंगे।