फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature will fall further

अभी और गिरेगा तापमान, यूं ही सताएगी सर्दी

Thu, 04 Jan 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Temperature will fall further
सर्दी से बचाने के लिए बच्चे को शॉल में लपेटकर ले जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर-शिमला के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर मंडल क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा है। पहाड़ों से होकर आने वाली शीतलहरों से गलन बढ़ गई है। कड़ाके की सर्दी से जनजीवन का बुरा हाल है। चार दिनों शहर और देहात पूरी तरह से ठंड के आगोश में है। ठंडी हवाओं से लोग दिन में भी कंपकंपाते नजर आए। सुबह और शाम कोहरे की चादर से आसमान पट गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी जिला पूरी तरह कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में रहा। ठिठुरन और गलन भरी ठंड से जनजीवन ठहर गया। ठंड इतनी अधिक रही कि शहर में गली मोहल्ले तक में लोगों को अलाव जलाकर हाथ सेंकते हुए देखा गया। कड़कड़ाती ठंड से बाजार में भी ज्यादा चहल-पहल थम गई। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का प्रभाव जिले में सीधा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


ठंड के तेवर दिखाने के कारण बाजारों में भी समय से पहले ही सन्नाटा छा रहा है। मौसम वैज्ञानिक पान सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का अधिक प्रकोप बढ़ेगा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि अधिकतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस सीजन को अधिकतम सबसे नीचे गया है। दिन में सूरज नहीं निकलने और पहाड़ों की बर्फबारी से होकर आने वाली ठंडी हवाओं ने तापमान की कमर तोड़ दी है। अभी तापमान और नीचे गिरेगा, जिसे ठंड जोर पकड़ेगी। एक सप्ताह तक मौसम में ऐसा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

अस्पताल में बच्चों-बुजुर्गों की संख्या बढ़ी 
मुजफ्फरनगर। चार दिन से ठंड बढ़ने के कारण अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इजाफा होने लगा है। बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में 500 से अधिक मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें 100 से ज्यादा बच्चे और इतने ही बुजुर्ग उम्र के व्यक्तियों का उपचार किया गया।

बच्चों, बुजुर्गों में खांसी, सांस संबंधित बीमारियां, निमोनिया अधिक जोर पकड़ रहा है। इसके चलते बच्चे अधिक परेशान है। डॉ वीके सिंह ने बताया कि बढ़ती ठंड में बच्चों परेशानी हो रही है। बुजुर्ग भी चपेट में है। इस मौसम में ब्लड प्रेशर, हार्ट, सांस से संबंधित रोगियों को अधिक समस्या होती है। जिसके चलते इन्हें गर्माहट वाले स्थान रहना चाहिए। 

पाला मार देगा सब्जी  
मुजफ्फरनगर। मौसम वैज्ञानिक पान सिंह ने बताया कि अधिक ठंड पड़ना और पाला सब्जियों तथा कुछ फसलों के लिए घातक है। आलू, सरसों, चना के साथ गोभी, पालक, बैंगन आदि सब्जियों को पाला नष्ट कर देता है। क्योंकि पाले से सब्जियों की पत्तियां जल जाती हैं।

इससे वह विकसित न होकर सड़ जाती है। उन्होंने कहा कि जमीन एक फीट ऊपर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। ऐसे में फल, सब्जी को पाले से बचाने के लिए समय-समय पर पानी देते रहें, ताकि पाले का असर न पड़े। 

यातायात पर पड़ रहा असर 
मुजफ्फरनगर। कोहरा और ठंड के कारण रेलवे और सड़क यातायात पर भी असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस समेत पैसेंजर ट्रेन घंटों देरी से पहुंची, जबकि रोडवेज पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 

मीरापुर में ठंड से बुजुर्ग की मौत 
मीरापुर। गांव मुझेडा में एक वृद्घ दुकानदार की ठंड मौत हो गई। मुझेड़ा निवासी खैराती (80) पुत्र पीरू अपनी पत्नी के साथ हाईवे के किनारे बनी मस्जिद के पास परचून की दुकान करता था। बृहस्पतिवार को साइकिल से दुकान का जरूरी सामान खरीदने मीरापुर के बाजार आया था।

शाम करीब चार बजे वह मोहल्ला कमलियान स्थित पीपल वाली गली के पास पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि सर्दी में अचानक हार्टअटैक आ गया। एक व्यक्ति ने पहचान कर उसके बेटे जुल्फिकार को फोन किया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस से वार्ता कर परिजन बुजुर्ग के शव को मुझेड़ा ले गए और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के देर शाम शव को दफना दिया। पुत्र जुल्फिकार ने बताया कि उसके पिता की मौत ठंड के कारण हुई है, उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।


उधर, शीत लहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दिनभर धूप न निकलने से शीत का प्रभाव बना रहा। लोगों ने मेन बाजार में अलाव जलाकर समय व्यतीत किया। शीत के कारण कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। नगर पंचायत की ओर से 56 जगह अलाव जलाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed