फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature drops due to continuous rain, relief from heat

लगातार बारिश से पारा गिरा, गर्मी से राहत

Fri, 21 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops due to continuous rain, relief from heat
लगातार बारिश से पारा गिरा, गर्मी से राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में 24 घंटे तक लगातार हुई वर्षा से अचानक पारा गिर गया है। जनपद में 59 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। न्यूनतम तापमान घटकर यहां 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। फूल की ख्ेाती और बेल वाली सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिले में 24 घंटे तक लगातार वर्षा हुई। वर्षा से अधिक नुकसान तो नहीं हुआ, फूलों की खेती और बेल वाली सब्जी की फसलों को जरूर थोड़ी हानि हुई है। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया का कहना है कि बारिश धान की पौध लगाने में आसानी होगी। चारे की फसल भी लोग लगा सकेंगे। वर्षा से कोई ज्यादा नुकसान नहीं है। गन्ने सहित कुछ फसलों को लाभ भी हुआ है। जिले में लगातार 24 घंटे बारिश से 59 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश के कारण में मौसम में परिवर्तन हो गया है और पारा काफी गिर गया है। गर्मी के मौसम में लोगों को रात्रि में ठंड का अहसास हो गया। मई के महीने में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश से शहर में सड़कों पर कीचड़ से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिन क्षेत्रों में सड़कों पर काम चल रहा है वहां तो निकलना ही दूभर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed