फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature crosses 37, suffering from heat

गर्मी से हाल बेहाल, तापमान 37 से पार

Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 37, suffering from heat
तापमान 37 से पार, गर्मी से हाल बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर गर्म हवा के थपेड़ों से नागरिकों का हाल बेहाल हे। दोपहर में लू चलने के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रह रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार घट बढ़ रहा है। बरसात होने से जहां तापमान कम हो रहा है, वहीं बरसात के बाद भीषण गर्मी हाल बेहाल कर रही है। गर्मी में बिजली की कटौती भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। गर्मी के साथ लू का असर इस कदर बढ़ने लगा है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान में हो रहे इजाफे की वजह से अब गर्मी से बचने के लिए हर जतन बेकार साबित हो रहे हैं। चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि सुबह धूप निकलते ही गर्मी का एहसास शुरू होने लगता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.3 तथा न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गर्मी से बचने को ये करें उपाय
जब तापमान का पारा 35 से ऊपर चला जाए तो ऐसी स्थिति में लोगों को खुली धूप में जाने से परहेज करना चाहिए। अगर कहीं जरूरी काम से जाना है तो भी चेहरे को सन स्ट्रोक से बचाने के लिए कपड़े से ढक कर चलना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी उबाल कर पीएं, इससे डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। गर्मियों में उक्त बीमारी की ज्यादा आशंका रहती है। आंखों को धूप से बचाने के लिए काले शीशे वाले चश्मे का प्रयोग करें। गर्मियों में फल, खरबूजा और तरबूज का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed