फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature at eight degrees, fever and allergy patients increased

तापमान दस डिग्री के नीचे, बुखार और एलर्जी के मरीज बढ़े

Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Temperature at eight degrees, fever and allergy patients increased
पारा आठ डिग्री पर, बुखार और एलर्जी के मरीज बढ़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौसम में ठंडक घुलने लगी है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के पास पहुंच गया है। ठंड बढ़ने के साथ बीमारियां भी बढ़ने लगी है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में सोमवार को ओपीडी 1410 रही। अधिकतर मरीज बुखार, नजला, जुकाम-खांसी और स्किन से संबंधित बीमारियों के हैं। दवा कक्ष पर मरीजों की कतार रही। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों की रिपोर्ट से भी जिले में एलर्जी और बुखार के अधिक मामले सामने आने की पुष्टि हो रही है। मेलों का 43 जगह आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एलर्जी के मरीज सबसे अधिक आए हैं। जिले में 331 मरीज मिले हैं, उनका स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा बुखार के 105 मरीज मिले हैं। इनमें कई संदिग्धों की मलेरिया और डेंगू की जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बदल रहा है जिले का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
18 नवंबर 26.5 11
19 नवंबर 27 10.2
20 नवंबर 26.8 9.5
21 नवंबर 26.5 9.2
22 नवंबर 25.00 8.3
हवा से घुल रही मौसम में ठंडक
हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल रही है। सोमवार को भी हवा की रफ्तार पांच से 10 किमी प्रति घंटा की रही। जिससे मौसम ठंडा हो गया है।
बच्चों का रखिए खास ख्याल
बदलते मौसम में बीमारियां बच्चों को घेर रही है। विशेष सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 325 बच्चे मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। इनमें अधिकतर को खांसी और जुकाम है। सर्दी लग जाने से बच्चों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है।
-------------------------
वर्जन :
मरीजों का कराया जा रहा उपचार
मौसम में बदलाव के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। लोगों को सर्दी से बचाव करना चाहिए। सुबह-शाम बच्चों का विशेष ध्यान रखे जाने की आवश्यकता है। - डॉ. महावीर सिंह फौजदार, सीएमओ

डेंगू की 39 जांच, एक भी संक्रमित नहीं मिला
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में डेंगू की 39 जांच कराई, इनमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ ने बताया कि संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से 39 सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिल सका है। अब तक कुल 271 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 1972 सैंपल की जांच कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed