{"_id":"5e35d1118ebc3e99ef4f8f63","slug":"tell-the-candidates-the-basic-mantra-of-success-muzaffarnagar-news-mrt4667715115","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों को सफलता के मूल मंत्र बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों को सफलता के मूल मंत्र बताए
विज्ञापन
एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में बजट पर मंथन कार्यक्रम में शामिल शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
परीक्षार्थियों को सफलता के मूल मंत्र बताए
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘अध्ययन कैसे करें ?, जानने के लिए’ आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं पावन चिंतन धारा आश्रम मुरादनगर के संस्थापक डॉ. पवन सिन्हा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में सफलता के मूल मंत्र बताए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ पवन सिन्हा, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय, विहिप के विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, संभाग संगठन मंत्री रवि कुमार, आलोक स्वरूप ने संयुक्त रूप से किया। डॉॅ पवन सिन्हा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए। छात्रों से कहा कि सर्वप्रथम अपना एक लक्ष्य बनाकर संपूर्ण पाठ्यक्रम के अध्ययन के लिए एक समय सारणी बनाएं। सभी विषयों को समान महत्व देते हुए बोर्ड परीक्षा हेतु अपनी तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सभी विषयों के अंक परीक्षा में समान होते हैं, इसलिए किसी भी विषय को अधिक महत्व देना सही नहीं होगा। कमजोर विषयों को अधिक समय देने की आदत डालें। प्रतिदिन के अध्ययन का विश्लेषण अवश्य करें और उसमें निरंतर सुधार करने का प्रयत्न करें। प्रत्येक विषय को पहले पढ़े, फिर समझें उसके बाद उसे लिखें और अंत में याद करें। इस प्रकार अपने मस्तिष्क में उसका चित्र बनाकर अध्ययन करेंगे तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को समय के साथ निर्धारित करके कार्य योजना के अनुरूप ही कार्य करें। उन्होंने आदर्श विद्यार्थी के पंच लक्षणों को भी विस्तार से समझाया। स्वाध्याय के साथ-साथ योग एवं ध्यान लगाना भी सफलता के लिए अति आवश्यक है। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संचालन प्रवक्ता डॉ वंदना शर्मा ने किया।