फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tehsil employees strike, protest by locking

जानसठ तहसील में कर्मचारियों की हड़ताल, तालाबंदी, प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tehsil employees strike, protest by locking
जानसठ तहसील में एसडीएम न्यायालय में कर्मचारियों ने की गई तालाबंदी। - फोटो : KHATAULI
तहसील कर्मचारियों ने की हड़ताल, तालाबंदी कर प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ। जिला प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में एसडीएम की पिटाई करने से नायब नाजिर की मौत होने के मामले के विरोध में कर्मचारियों ने तहसील जानसठ में हड़ताल कर तालाबंदी कर दी। आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से नामजद एसडीएम को गिरफ्तार कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
जनपद प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज के नायब नाजिर सुनील शर्मा की मौत होने को लेकर प्रदेश की सभी कलक्ट्रेट व तहसीलों के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार सुबह जानसठ तहसील में पहुंचे कर्मचारियों ने एसडीएम के अलावा तहसीलदार व नायब तहसीलदार न्यायालयों, रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर में तालाबंदी की। आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों का कहना था कि मामले में एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लेकिन अभी तक एसडीएम को गिरफ्तार नहीं किया गया। जानसठ तहसील के आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से आरोपी एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम को तुरंत गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वादकारी रहे परेशान
जानसठ। तहसील जानसठ में हड़ताल कर तालाबंदी के कारण वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वादकारियों की सोमवार को एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की न्यायालयों में वादों की तारीख लगी हुई थी। लेकिन जैसे ही सोमवार सुबह वादकारी तहसील में पहुंचे, तो उन्हें पता लगा कि कर्मचारियों ने हड़ताल कर न्यायालयों की तालाबंदी की हुई है। जिस कारण वादकारियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed