फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Rajpal Saini to leave BJP and join SP today; seen as a contender for the ticket from Mirapur.

मुजफ्फरनगर: भाजपा छोड़कर आज सपा में शामिल होंगे राजपाल सैनी, मीरपुर से माने जा रहे टिकट के दावेदार

Fri, 16 Oct 2026 12:37 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 16 Oct 2026 12:37 AM IST
सार

बसपा से राज्यसभा सांसद और विधायक रहे राजपाल सैनी पूर्व में भाजपा के साथ ही रालोद और सपा में भी रहे। एक बार फिर वह सपाई होने जा रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव से इस संबंध में बात हो गई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Rajpal Saini to leave BJP and join SP today; seen as a contender for the ticket from Mirapur.
राजपाल सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की सियासत से गायब नजर आ रहे पूर्व सांसद राजपाल सैनी शुक्रवार को सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। समर्थकों के साथ वह लखनऊ पहुंच गए हैं। मीरापुर सीट पर उन्हें टिकट का दावेदार माना जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने इसकी पुष्टि की। जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

मूल रूप से बुढ़ाना क्षेत्र के लुहसाना गांव निवासी राजपाल सैनी ने वर्ष 1999 में बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 163721 वोट मिले थे।
इसके बाद बसपा के टिकट पर ही वर्ष 2002 में मोरना विधानसभा सीट से 40579 वोट हासिल कर सपा के संजय चौहान को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। जीत का इनाम उन्हें सरकार में मंत्री बनाकर दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2007 के चुनाव में रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े कादिर राना के सामने राजपाल सैनी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार राजपाल सैनी को 38947 वोट मिले थे। वर्ष 2010 में वह बसपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनाए गए।
 
विज्ञापन

वर्ष 2012 में नए परिसीमन में हुए विधानसभा चुनाव से वह राज्यसभा सदस्य होने की वजह से दूर रहे। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बेटे शिवान सैनी को बसपा के टिकट पर खतौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उन्होंने बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था।
 

तब सपा-रालोद के गठबंधन के कारण खतौली सीट रालोद के हिस्से में आई। रालोद के टिकट पर शिवान सैनी के बजाय रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने राजपाल सैनी को चुनाव लड़ाया लेकिन वह भाजपा के विक्रम सैनी के सामने हार गए थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजपाल सैनी रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

ये भी देखें...
मेरठ: फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर युवक का अपहरण, एनकाउंटर की धमकी देकर मांगे 50 लाख; पांच गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed