{"_id":"60da16bc8ebc3ec30a3987da","slug":"teenagers-committed-indecency-with-the-statue-of-chaudhary-charan-singh-muzaffarnagar-news-mrt544930889","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से किशोरों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से किशोरों ने की अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से किशोरों ने की अभद्रता
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दूधाहेड़ी इंटर कॉलेज में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के साथ मारपीट कर दो किशोरों ने अभद्रता की और उसका वीडियो वायरल कर दिया। मामले में लोगों ने थाने पर तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनो किशोरों को पकड़ लिया। बाद में जिम्मेदार लोगों की हुई बैठक में दोनों आरोपियों ने माफी मांग कर भविष्य में ऐसी गलती ना करने का आश्वासन देने पर दोनों किशोरों को उनकी उम्र तथा भविष्य को देखते हुए माफ कर दिया गया। दोनों आरोपियों ने प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया तथा प्रतिमा के भी पैर पकड़ कर माफी मांगी।
दो दिन पहले महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज दूधाहेड़ी में स्थित किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के साथ क्षेत्र के दो किशोरों ने मारपीट कर की और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र के रालोद तथा भाकियू नेताओं समेत अन्य लोगों में रोष फैल गया। मंसूरपुर पुलिस को दोनों किशोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी गई। पुलिस ने रविवार शाम को ही दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया।
सोमवार को काफी संख्या में रालोद तथा भाकियू कार्यकर्ता मंसूरपुर थाने पहुंचे। दोनों किशोरों के परिजन तथा अन्य ग्रामीण भी थाने में पहुंच गए। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों किशोरों ने नासमझी में यह कार्य किया। दोनों किशोरों ने अपनी गलती स्वीकार की। सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने दोनों की उम्र तथा भविष्य को देखते हुए उन्हें माफ कर दिया। इसके बाद सभी लोग दोनों किशोरों को लेकर दूधाहेड़ी के इंटर कॉलेज में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर माल्यार्पण किया तथा प्रतिमा के पैर पकड़कर माफी मांगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर रालोद नेता अभिषेक चौधरी, धर्मेंद तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, विशाल बोपाड़ा, विकास बालियान, पंकज राठी, भाकियू नेता संजीव राठी, भूपेंद्र प्रधान, अशोक प्रधान, अंगद, अंशुल, पराग चौधरी, कमल गौतम आदि उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों के सामने अपनी गलती मान कर माफी मांगने पर दोनों किशोरों को छोड़ दिया गया है। दोनों किशोरों ने नासमझी में यह कार्य किया था। तहरीर भी वापस ले ली है।