{"_id":"656399bdb867420731060316","slug":"teenager-who-went-to-sell-toys-in-the-fair-died-by-drowning-in-ganga-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-12062-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर - मेले में खिलौने बेचने गए किशोर की गंगा में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर - मेले में खिलौने बेचने गए किशोर की गंगा में डूबकर मौत
Mon, 27 Nov 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम से किया इंकार, किशोर का शव ले गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। रामराज के धर्मपुरा क्षेत्र में दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से किशोर की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। किशोर खादर में चल रहे मेले में खिलौने बेचने आया था।
क्षेत्र के गांव हासमपुर निवासी विपुल उर्फ सैंकी (16) पुत्र वेदप्रकाश अपने चाचा सुभाष के साथ धर्मपुरा गंगा मेले में खिलौने बेचने के लिए गया हुआ था। रविवार दोपहर के समय वह अपने चचेरे भाई राजीव और मोहल्ला निवासी मोनू के साथ गंगा में नहाने के लिए चला गया। गंगा में नहाते समय विपुल गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। गंगा में विपुल को डूबता देख अन्य दोनों युवकों ने शोर मचा दिया। पुलिस और अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंचे और गंगा में किशोर की तलाश की।
गंगा में तलाश के दौरान विपुल बेहोशी की हालत में मिल गया, जिसे परिजनों और पुलिस ने रामराज एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। डॉ. ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिजन किशोर को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रामराज सीता सिंह ने बताया कि मृतक किशोर के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।