{"_id":"60255d638ebc3ee8f36f4c12","slug":"teenager-tried-to-rape-a-teenager-devband-news-mrt5248657118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लकड़ी लेने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लकड़ी लेने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
जंगल में गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
देवबंद। जंगल में लकड़ी लेने गई किशोरी के साथ युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
तलहेड़ी बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए गांव के युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और खींचकर ईख के खेत में ले जाने लगा। किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से बचकर भाग निकली और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर शिकायत लेकर गया तो उसके साथ गाली गलौच की गई। कुछ देर बाद आरोपी पिता और भाईयों के साथ उसके घर में घुस आया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।