फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager recovered, uproar in police station for arrest of accused

किशोरी बरामद, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा

Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager recovered, uproar in police station for arrest of accused
- मामला दो वर्गों से जुड़ा होने से तनाव के हालत
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे की रहने वाली किशोरी पांच दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। उसने परिजनों ने थाने पर पहुंचकर दूसरे वर्ग के आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाने में देर शाम तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कस्बे के एक मोहल्ले की किशोरी सोमवार की रात घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजन पांच दिन से किशोरी को बरामद करने की मांग करते आ रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को किशोरी को गुरुग्राम में एक मकान से बरामद कर लिया, जबकि युवक फरार हो गया था। शनिवार की शाम को किशोरी के परिजन और कस्बे के लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। आरोपी युवक व उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा किया। मामला दो वर्गाें का होने से दोनों पक्षों में तनाव के हालात बने हैं। थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को गुरुग्राम से किशोरी को बरामद कर लिया गया है। डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। जो भी इसमें आरोपी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed