फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager recovered, accused arrested

Muzaffarnagar News: आरोपी गिरफ्तार, पीडिता को बरामद मेडिकल के लिए भेजा

Fri, 06 Jan 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teenager recovered, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब छह माह पूर्व गई किशोरी को पुलिस ने बरामद करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिविल लाइन में तैनात दारोगा विनोद अत्री ने बताया कि पिछले साल जून माह में सरधना के गांव रारधना निवासी युवक खालिद बुढ़ाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। जून माह में किशोरी बाल कल्याण समिति में बयान दर्ज कराने आई थी। इस दौरान आरोपी युवक, किशोरी को महावीर चौक से फिर से लेकर भाग गया था। यह मुकदमा जून माह में सिविल लाइन थाने में दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी युवक व पीडिता की तलाश की जा रही थी।

एक सूचना के आधार पर महावीर चौक से बृहस्पतिवार को पीड़िता को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का बयान दिया है, जिसके आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा का इजाफा किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक खालिद का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed