फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager raped in village Mansurpur

किशोरी को कमरे में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 17 Dec 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped in village Mansurpur
तीन युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को कमरे में खींचकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की दादी के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने थाने जाने और पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित परिजनों ने एसपी क्राइम से कार्रवाई की मांग की है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सोमवार सुबह अपनी बेटी एवं अन्य लोगों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचे और एसपी क्राइम आरबी चौरसिया से दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। व्यक्ति ने बताया कि 11 दिसंबर को वह अपनी बहन के यहां गया था। उसी दिन सुबह करीब दस बजे उसकी 15 साल की बेटी अपनी दादी के साथ उपले पाथने अपने घेर में गई थी। घेर में पहुंचने पर दादी-पौत्री घेर की छत पर उपले बनाने लगी। इसी दौरान किशोरी पानी लेने के लिए जैसे ही नीचे उतरी, घेर में पहले से छिपे खड़े तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और कमरे में खींच ले गए। आरोप है कि वहां ले जाकर तीनों युवकों ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक भी किशोरी पानी लेकर ऊपर नहीं पहुंची, तो उसकी दादी नीचे उतर आई, जिसे देखकर तीनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने बाद में घर पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से करने अथवा थाने जाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रविवार शाम पीड़ित रिश्तेदारी से लौटा तो परिजनों ने उसे घटना की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के डर की वजह से वह थाने न जाकर पीड़ित किशोरी को लेकर सीधे पुलिस ऑफिस पहुंचा। एसपी क्राइम ने मंसूरपुर थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed