फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager raped in house

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped in house
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

चरथावल। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना नौ फरवरी की बताई जा रही है। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने शुक्रवार को घटना की तहरीर देकर बताया कि वे नौ फरवरी को खेत पर चारा लेने गए थे। घर पर उनकी 15 साल की बेटी अकेली थी। आरोप हैै कि गांव का ही युवक किशोरी को अकेली पाकर जबरन घर में घुस गया, जहां उसने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़ित किशोरी ने खेत से घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने उक्त तहरीर पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि किशोरी का शनिवार को मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चोरी के आरोपी की निशानदेही पर नकदी-जेवर बरामद
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में करीब एक माह पूर्व घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी बाद में कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के आरोपी इरशाद पुत्र शौकत निवासी रावली रोड मुरादनगर को रिमांड पर लिया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गांव सिलाजुड्डी मार्ग पर स्थित खेत में छिपाकर रखे गए चोरी किए गए एक हजार रुपये और चांदी के चार सिक्के बरामद किए गए हैं। रिमांड अवधि खत्म होने पर आरोपी को फिर से जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed