फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager kidnapped and raped

किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Wed, 22 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and raped
किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर सहारनपुर का युवक उसे छपार क्षेत्र में ले गया। रात भर आरोपी ने किशोरी को जंगल में बंधक बनाकर रखते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद करने के बाद भोपा पुलिस के हवाले कर दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी मंगलवार शाम करीब चार बजे खेत पर चारा लेने गई थी। आरोप है कि वहीं से सहारनपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के खाताखेड़ी निवासी अबरार किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को रात में गांव छपार के जंगल में रखा, जहां किशोरी को बंधक बनाकर रात भर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार सुबह आरोपी किशोरी को वहां से सहारनपुर की तरफ ले जा रहा था, तभी बरला चौकी पुलिस ने दोनों को संदिग्ध हालात में देख पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरी ने आरोपी की करतूत उजागर कर दी, जिस पर बरला चौकी पुलिस ने थाना भोपा पुलिस को मामले की जानकारी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी अबरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed