{"_id":"5e31cff28ebc3e4b4f229214","slug":"teenager-dies-after-consuming-poisonous-substances-khatauli-news-mrt466258877","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, कोहराम मचा
विज्ञापन
किशोर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
रतनपुरी। गांव टोडा में किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको बेगराजपुर मेडिकल कालेज में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोडा निवासी 17 वर्षीय मोनू पुत्र कृष्णपाल मंगलवार शाम अपने घर पर ही मौजूद था। परिजनों के द्वारा किसी बात को लेकर डांटने पर मोनू ने क्षुब्ध होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात को उसकी सेहत बिगड़ी गई, तो उसने परिजनों को जहरीला पदार्थ खाने के बारे में बताया। परिजन तुरंत उसे बेगराजपुर स्थित मेडिकल कालेज ले गए। मेडिकल कालेज में बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मोनू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।