फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager dies after being burned at a firecracker factory; 10 named, three arrested

Muzaffarnagar News: पटाखा फैक्टरी में झुलसे किशोर की मौत, 10 नामजद, तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being burned at a firecracker factory; 10 named, three arrested
रतनपुरी के गांव मोहम्मदपुर माफी में किशोर का शव पहुंचने पर उसके घर के सामने खडे ग्रामीण। संवाद
खतौली/ रतनपुरी(मुजफ्फरनगर)। गांव लोहड्डा के मकान में अवैध तरीके से संचालित पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद विस्फोट में झुलसे मोहम्मदपुर माफी निवासी किशोर अब्दुल कासिम (15) की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। रतनपुरी थाने के उपनिरीक्षक अक्षय खारी ने 10 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फैक्टरी संचालक और गोदाम मालिक गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हुए हादसे में मोहम्मदपुर माफी निवासी उजेफा एवं अब्दुल कासिम झुलस गए थे। रविवार तड़के अब्दुल कासिम की मौत हो गई।
रतनपुरी थाने के उपनिरीक्षक की ओर से मोहम्मदपुर माफी निवासी मकान मालिक उमरेज, मजहद, अरशद, मोहम्मद मियां, सौरभ, लोनी निवासी रियासत, शमशाद, अब्दुल रहमान, रिहान एवं आलम सहित कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने गाजियाबाद के थाना टीला मोड के गांव फारूख नगर निवासी संचालक शमशाद, मोहम्मदपुर माफी निवासी मोहम्मद मियां एवं गोदाम मालिक खतौली की आवास विकास कॉलोनी निवासी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरे झुलसे किशोर का उपचार चल रहा है।
--
कक्षा दस की दी थी परीक्षा, गांव में छा गया गम
किशोर अब्दुल कासिम खतौली के सर सैय्यद इंटर कॉलेज का छात्र था। पिछले दिनों उसने कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। झुलसा उजेफा भी छात्र है। इन दिनों विद्यालय की छुट्टी चल रही है। फैक्टरी मालिक की ओर से लालच देकर मजदूरी पर ले जाया गया था। उधर, दिल्ली से पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव करीब साढ़े तीन बजे शव गांव में लाया गया और गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उजेफा की हालत भी गंभीर है। मृतक किशोर का पिता अब्दुल कादिर दिल्ली में वाटर प्लांट पर मजदूरी करता है। चार बच्चों में मृतक सबसे बड़ा था। परिवार में मृतक की छोटी बहन जिकरा, इकरा तथा डेढ़ वर्ष का भाई शायान है। ग्रामीण परवेज प्रधान, सतेंद्र कुमार, अरशद, शकील, समीद, मईनुद्दीन आदि ने प्रशासन से मृतक परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है।
-----------
चार साल से फैक्टरी और घरों में भी बन रहे थे पटाखे
ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी चार वर्ष से चल रही थी। प्रतिदिन गाड़ियों में पटाखे जाते थे और कच्चा माल आता था। पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों एक बालिका भी झुलस गई थी। गांव में घरों में भी पटाखा बनवाने व पैकिंग का काम तीन सौ रुपये की मजदूरी पर कराया जा रहा था।
----
ये था मामला
गांव लोहड्डा में मोहम्मदपुर निवासी उमरेज का घेर है। यहां बने मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी। शनिवार सुबह आग लगने के कारण धमाके भी हुए। किशोर अब्दुल कासिम व उजेफा झुलस गए थे। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। सठेड़ी चौकी प्रभारी रूपेश कुमार को लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया था।
----
ये हुई बरामदगी
मौके से करीब 100 किलो बारूद, 90 किलो पोटाश, दो किलो गंधक, दो किलो अशरफी दाना विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त सामने के मकान के दो कमरों में बनाए गए गोदाम में से करीब 50 पेटी में रखे करीब 3 हजार अनार बम, पांच पेटी इलेक्ट्रॉनिक शॉट, तीन पेटी में रखी करीब 600 फुलझड़ी, 600 बर्थडे कैंडी फुलझड़ी के अतिरिक्त 1000 खाली रैपर, 2000 रंगीन पेपर, 500 खाली कार्टून, 1000 खाली पैकिंग गत्ते, बारूद भरने की 10 कट्टों में भरी खाली नाल, इसके अतिरिक्त 10 कट्टों में रखें अधबने अनार बम, 8 डाई मशीन, 4 प्रेशर मशीन, 50 किलो पॉलिथीन, करीब 2 किलो चिपकाने वाले केमिकल सहित अन्य सामग्री बरामद हुई।

----
इनसेट
हथौड़ी से निकली चिंगारी के बाद लगी आग
पटाखा फैक्टरी में आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। आशंका जताई जा रहे है कि किसी मजदूर ने बारूद के पास रखी ईंट या पत्थर पर हथौड़ा मारा, जिससे चिंगारी निकली और आग लग गई।

रतनपुरी के गांव मोहम्मदपुर माफी में किशोर का शव पहुंचने पर उसके घर के सामने खडे ग्रामीण। संवाद

रतनपुरी के गांव मोहम्मदपुर माफी में किशोर का शव पहुंचने पर उसके घर के सामने खडे ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed