{"_id":"64aeadecf1a4f9bff9054248","slug":"teenager-buried-under-bricks-that-fell-in-the-rain-for-three-hours-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-3503-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बारिश में गिरी ईंटों के नीचे तीन घंटे तक दबा रहा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बारिश में गिरी ईंटों के नीचे तीन घंटे तक दबा रहा किशोर
विज्ञापन
मकान मालिक ने निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हो चुकी थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव भोजाहेड़ी में बुधवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान में रखी ईंटें बारिश के दौरान एक किशोर के ऊपर गिर गई। किशोर तीन घंटे तक ईंटों के नीचे दबा रहा। बारिश रुकने के बाद मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने उसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव भोजाहेड़ी निवासी नसीम का 12 वर्षीय पुत्र आतिफ बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पास में ही रहने वाले अपने ताऊ के घर जा रहा था। इस दौरान बारिश हो रही थी। जिस गली से वह जा रहा था, उसमें एक खाली प्लाट में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। एक दीवार खड़ी कर उसके बराबर में काफी ईंटें रखी गईं थी। जैसे ही आतिफ दीवार के पास पहुंचा तो दीवार गिर गई। उसके बराबर में रखी ईंटों के नीचे आतिफ दब गया।
करीब तीन घंटे बाद बारिश रुकने पर मकान मालिक अब्दुल रहीम मौके पर पहुंचा तो उसे ईंटें गिरी हुई दिखाई दी। उसने ईंट हटाई तो उसे आतिफ नीचे दबा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन आतिफ को पुरकाजी सरकारी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन
बालक को जिस समय लाया गया था, उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने दोपहर लगभग एक बजे की घटना होना बताया है। पुलिस को सूचना दे दी है। - डाॅक्टर अरुण कुमार, पीएचसी प्रभारी
सरकारी अस्पताल से किशोर की मौत की जानकारी मिली थी। मामले की जानकारी करने के लिए पुलिस को भेजा गया है। - ज्ञानेश्वर बोध, थाना प्रभारी पुरकाजी।